1.थायरॉइड (Introduction of Thyroid)
आयुर्वेद में थायरॉइड से सम्बन्धित रोग को अवटु ग्रंथि विकार कहा गया हैं। यह अनुचित आहार-विहार एवं तनाव पूर्ण जीवन जीने की वजह से होता है। इसमें वात, पित्त व कफ का असंतुलन और मुख्य रूप से वात एवं कफ विकार के कारण होता है।थायराइड जड़ से खत्म करने के लिये आयुर्वेदिक तरीकों को आजमा सकते हैं। आयुर्वेदीय उपचार द्वारा वात और कफ दोषों को सन्तुलित कर थायरॉइड का इलाज किया जा सकता है।
वास्तव में एलोपैथिक चिकित्सा में थॉयराइड विकार के लिये स्टीरॉइड्स का सेवन कराया जाता है जो कि हानिकारक होता है। इसलिए थायराइड जड़ से खत्म करने के उपायों में आयुर्वेदिक चिकित्सा प्राकृतिक चिकित्सा होने के कारण सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसी कई चीजें हैं जिनका रोजाना अपने घरों में खान-पान के रूप में उपयोग करते हैं और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन्हीं चीजों का प्रयोग थायरॉइड रोग में बेहद फायदेमंद होता है। कैसे? आइए जानते हैं।
2.थायरॉइड क्या है? (What is Thyroid?)
थायरॉइड ग्रन्थि में आई गड़बड़ी के कारण थायरॉइड से संबंधित रोग जैसे Hyperthyroidism या Hypothyroidism होते है। Thyroid gland को अवटु ग्रन्थि भी कहा जाता है। अवटु या Thyroid ग्रन्थियाँ मानव शरीर में पाई जाने वाली सबसे बड़ी अतस्रावी ग्रंथियों में से एक है।
यह द्विपिंडक रचना हमारे गले में स्वरयंत्र के नीचे Cricoid Cartilage के लगभग समान स्तर पर स्थित होती है। शरीर की चयापचय क्रिया में थायरॉइड ग्रंथि का विशेष योगदान होता है।
यह Thyroid ग्रन्थि Tri–iodothyronin (T3) और Thyrocalcitonin नामक हार्मोन स्रावित करती है। ये हार्मोन शरीर के चयापचय दर और अन्य विकास तंत्रों को प्रभावित करते हैं। Thyroid harmone हमारे शरीर की सभी प्रक्रियाओं की गति को नियंत्रित करता है।
3.सामान्य थायरॉइड हार्मोन के कार्य (Works of Thyroid)
Thyroxine हार्मोन वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के चयापचय को नियंत्रित रखता है।
यह रक्त में चीनी, कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol) तथा फोस्फोलिपिड की मात्रा को कम करता है।
यह हड्डियों, पेशियों, लैंगिक तथा मानसिक वृद्धि को नियंत्रित करता है।
हृदयगति एवं रक्तचाप को नियंत्रित रखता है।
महिलाओं में दुग्धस्राव को बढ़ाता है।
4.थायरॉइड के प्रकार (Types of Thyroid)
थायरॉइड ग्रंथि विकार के दो प्रकार हैं-
1.थायरॉइड ग्रंथि की अतिसक्रियता (Hyperthyrodism)
2.अल्पसक्रियता (Hypothyrodism)
थायरॉइड ग्रंथि की अतिसक्रियता (Hyperthyrodism)
यह थायरॉइड ग्रंथि की अतिसक्रियता के कारण होने वाला रोग है। इसकी अतिसक्रियता के कारण T4 और T3 harmone का आवश्यकता से अधिक उत्पादन होने लगता है। जब इन हार्मोन्स का उत्पादन अधिक मात्रा में होने लगता है तो शरीर ऊर्जा का उपयोग अधिक मात्रा में करने लगता है। इसे ही Hyperthyroidism कहते हैं। पुरुषों की तुलना महिलाओं में यह समस्या अधिक देखी जाती है। इसकी पहचान इन परेशानियों से की जा सकती है। थायराइड जड़ से खत्म करने के उपाय को सही तरीके से काम करने के लिए उसके लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए।
थायरॉइड हार्मोन (Thyroid harmone) की अधिकता के कारण शरीर में चयापचय यानी 1.Metabolis बढ़ जाता है और हर काम तेजी से होने लगता है।
2.घबराहट
3.चिड़चिड़ापन
4.अधिक पसीना आना।
5.हाथों का काँपना।
6.बालों का पतला होना एवं झड़ना।
7.अनिद्रा (नींद ना आने की परेशानी)
8.मांसपेशियों में कमजोरी एवं दर्द रहना।
9.दिल की धड़कन का बढ़ना।
10.बहुत भूख लगने के बाद भी वजन घटता है।
11.महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता देखी जाती है।
12.ओस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) हो जाता है जिसकी वजह से हड्डी में कैल्शियम (Calcium) तेजी से खत्म होता है।
अल्पसक्रियता (Hypothyrodism)
अवटु ग्रंथि की अल्प सक्रियता के कारण Hypothyroidism हो जाता है। इसकी पहचान इन परेशानियों से की जा सकती हैः-
1.धड़कन की धीमी गति।
2.हमेशा थकान बने रहना।
3.अवसाद (Depression)
4.सर्दी के प्रति अधिक संवेदनशील होना।
5.Metabolism धीमा पड़ने के कारण वजन बढ़ना।
6.नाखूनों का पतला होना एवं टूटना।
7.पसीने में कमी।
8.त्वचा में सूखापन आना और खुजली होना।
9.जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों में अकड़न होना।
10.बालों का अधिक झड़ना।
11.कब्ज
12.आँखों में सूजन।
13.बार-बार भूलना।
14.कन्फ्यूज रहना, सोचने-समझने में असमर्थ होना।
मासिक धर्म में अनियमितता होना। 28 दिन की साइकिल का 40 दिन या इससे अधिक दिन का होना।
15.चेहरे और आँखों में सूजन।
16.खून में कोल्स्ट्रॉल (Cholestrol) का स्तर बढ़ जाना।
महिलाओं में इसके कारण बांझपन आ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें