मानसिक दबाव और तनाव से बचने के उपाय:-
1.लोगों को ना कहना सीखें :-कई बार डिप्रेशन का कारण शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक समस्या होती है। ऐसा हो सकता है कि आपकी निजी या प्रोफेशनल जिंदगी में प्रेशर के कारण डिप्रेशन हो रहा हो। तनाव से बचने के लिए 'नहीं' कहना भी सीखें। कई बार हम ऐसी चीजों को पूरा करने की कोशिश करते हैं जिससे हम सहमत नहीं होते हैं। ये डिप्रेशन का एक बड़ा कारण है। इस आदत को लाइफस्टाइल से दूर रखें।
2. खुद पर ध्यान देना शुरू करें :
पुरुषों को डिप्रेशन के लक्षणों से बचने के लिए खुद पर ध्यान देना चाहिए। अपनी जीवनशैली में थोड़ा समय खुद के साथ भी बिताएं। अपनी नींद पूरी करें, हेल्दी डाइट का सेवन करें। ऐसी चीजों में हिस्सा लें जिसमें आपका मन लगता हो। पुरुष अपने काम के साथ आगे बढ़ जाते हैं और उनकी हॉबी पीछे छूट जाती है। हम सभी को किसी न किसी एक्टिविटी का शौक होता है। खुद पर ध्यान दें और अपना मूड बेहतर बनाएं।
3. समय पर जांच कराएं:
पुरुष अक्सर अपनी सेहत के प्रति लापरवाह होते हैं। इसका असर उनकी सेहत पर पड़ता है। चिकित्सा जांच की कमी के कारण बीमारी के लक्षण बढ़ जाते हैं जिसका एक बुरा प्रभाव डिप्रेशन भी है। ऐसी कई बीमारियां हैं जो अपने साथ डिप्रेशन को साथ लाती हैं। दिल की बीमारी, कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारी होने पर डिप्रेशन के लक्षण भी नजर आ सकते हैं।
4. अपने दोस्तों और परिवार के साथ रहें :
कई बार काम के चलते परिवार और अपनों से दूर रहने के कारण भी पुरुषों में डिप्रेशन हो जाता है। परिजनों से दूर रहने के कारण सुख-दुख बांटने वाला कोई नहीं होता। इस स्थिति में व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। अगर आपको अकेलापन महसूस हो रहा है, तो अपने दोस्त या परिवार वालों से बात करें। इससे आपको खुद को संभालने के लिए हिम्मत मिलेगी।
5. शराब आदि के नशे से दूर रहें:
पुरुषों को डिप्रेशन के लक्षण नजर आने पर चिकित्सा सलाह लेनी चाहिए। इसके साथ ही अगर आप नशीली चीजों का सेवन करते हैं या एल्कोहल पीते हैं, तो आज ही ये आदत बदल दें। लंबे समय तक एल्कोहल का सेवन करने का बुरा असर शरीर पर पड़ता है। एल्कोहल के कारण एक समय के बाद व्यक्ति में डिप्रेशन और एंग्जाइटी के लक्षण नजर आने लगते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें