बुधवार, 10 मई 2023

थायराइड के कारण।



थायरॉइड के कारण (Causes of Thyroid)
थायरॉइड होने के ये कारण हो सकते हैंः-

अधिक तनावपूर्ण जीवन जीने से थायरॉइड हार्मोन (Thyroid harmone) की सक्रियता पर असर पड़ता है।
आहार में आयोडीन की मात्रा कम या ज्यादा होने से थायरॉइड ग्रंथियाँ विशेष रूप से प्रभावित होती हैं।
यह रोग अनुवांशिक भी हो सकता है। यदि परिवार के दूसरे सदस्यों को भी यह समस्या रही हो तो इसके होने के संभावना अधिक रहती है।
महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान थायरॉइड हार्मोन्स में असंतुलन देखा जाता है क्योंकि इस समय महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव आते हैं।
भोजन में सोया उत्पादों का अधिक इस्तेमाल करने के कारण।
किन रोगों से होता है थायरॉइड?
इन रोगों के कारण भी थायरॉइड की बीमारी हो सकती हैः-

1.हाशिमोटो रोग (Hashimoto’s disease)
यह रोग थायरॉइड ग्रंथि के किसी एक भाग को निक्रिय बना देता है।

2.थायरॉइड ग्रंथि में सूजन (Thyroiditis)
यह थायरॉइड ग्रंथि में सूजन आने के कारण होता है। शुरुआत में इसमें थाइरॉइड हार्मोन का अधिक उत्पादन होता है और बाद में इसमें कमी आ जाती है जिस कारण Hypothyrodism हो जाता है। कईं बार यह महिलाओं में गर्भावस्था के बाद देखा जाता है।

3.आयोडीन की कमी
आहार में Iodine की कमी के कारण Hypothyrodism हो जाता है इसलिए Iodine युक्त नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।

4.ग्रेव्स रोग (Graves–disease)
ग्रेव्स रोग व्यस्क लोगों में Hyperthyrodism होने का मुख्य कारण है। इस रोग में शरीर की रोग प्रतिक्षा प्रणाली ऐसे Antibodies का उत्पादन करने लगती है जो TSH को बढ़ाती है। यह अनुवांशिक बीमारी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है।

5.गण्डमाला रोग (Goitre)
यह बीमारी घेंघा रोग के कारण भी हो सकती है।

6.विटामिन बी12 (Vitamin B12)
विटामिन बी12 के कारण भी Hypothyrodism हो सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

केला खाने के फायदे।

केला खाने के फायदे :-  केला, जिसे अंग्रेजी में "Banana" कहा जाता है, एक प्रमुख फल है जिसे लोग पूरी दुनिया में आसानी से खरीदते और ख...

Popular Post