बुधवार, 31 मई 2023

तुलसी-धरती की संजीवनी बूटी।




तुलसी का परिचय
 :तुलसी के पौधे से प्राय सभी भारतीय परिचित हैं। तुलसी को भारतीय संस्कृति में पवित्र एवं पूज्य माना जाता है। यह भारतवर्ष में पाया जाने वाला एक अनोखा और अद्भुत पौधा है, जिसमें लगभग सभी रोगों को दूर करने की विलक्षण शक्ति होती है । यह पर्यावरण को शुद्ध करने वाला तथा औषधीय गुणों से परिपूर्ण और धार्मिक आस्था का प्रतीक है । इसलिए इस वनस्पति का भारतीय धर्म संस्कृति में पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान है तुलसी घरेलू चिकित्सा की एक महत्वपूर्ण अमृत बूटी है।
तुलसी का रासायनिक संगठन : तुलसी में एक प्रकार का पीला उड़नशील तेल पाया जाता है । जिसकी मात्रा एवं संगठन स्थान व समय के अनुसार बदलते रहते हैं । 0.1 से 0.4% तक तेल पाया जाना सामान्य बात है। इस तेल में लगभग 71% यूजिनॉल ,20% यूजिनॉल मिथाइल ईथर तथा 3% कार्बारोल होता है ।तुलसी में अनेकों जैव सक्रिय रसायन पाए जाते हैं। जिनमें टैनिन , अल्केलाइड ग्लाइकोसाइड  प्रमुख हैं। तुलसी के बीजों में हरे पीले रंग का तेल पाया जाता है।
तुलसी के गुण धर्म : तुलसी उष्ण वीर्य, लघु, रूक्ष, कटु तिक्त, रुचिकर रस वाली, हल्का  कड़वी, सुगंधित, लघु दीपक ,गर्म और त्रिदोष नाशक होती है। तुलसीदल एक उत्कृष्ट रसायन है। इसके बीज स्निग्ध तथा शीतल होते हैं, यह क्रमी नाशक, कफ , वातशामक, दीपन और पाचन अनुलोमक , स्ववेदकारक ,  ज्वरहारी ,रक्तशोधक ,हृदय उत्तेजक तथा दुर्गंध नाशक है।

तुलसी के प्रकार : तुलसी प्रमुख रूप से दो प्रकार की पाई जाती है 
1. रामा तुलसी: यह सामान्य पर्यटन से होती है, इसका रंग बिल्कुल हरा होता है। और तुलसी का यह प्रकार सभी जगह पर पाया जाता है और सामान्य रूप से ऐसी तुलसी का प्रयोग किया जाता है।


2. श्यामा तुलसी: यह तुलसी विशेष क्षेत्रों में ही पाई जाती है इसका रंग कालापन लिए हुए जामुनी कलर का होता है। श्याम वर्ण होने के कारण ही ऐसे श्यामा तुलसी के नाम से जाना जाता है यह तुलसी विशेष गुणधर्म रखती है और प्रमुख रूप से तांत्रिक कार्यों में तथा औषधि के रूप में वी प्रयोग की जाती है।




थायराइड से बचने के घरेलू उपचार।



आप थायरॉइड को ठीक करने के लिए ये घरेलू उपचार आजमा सकते हैंः-

मुलेठी से थायरॉइड का इलाज (Mulethi: Home Remedies for Thyroid Treatment in Hindi)
मुलेठी का सेवन करें। मुलेठी में पाया जाने वाला प्रमुख घटक ट्रीटरपेनोइड ग्लाइसेरीथेनिक एसिड थायरॉइड कैंसर सेल्स (Thyroid Cancer Cells) को बढ़ने से रोकता है।

तुलसी के प्रयोग से थायरॉइड का उपचार (Tulsi Benefits in Cure Thyroid in Hindi)
दो चम्मच तुलसी के रस में आधा चम्मच ऐलोवेरा जूस मिला कर सेवन करें।

हरी धनिया के इस्तेमाल से थायरॉइड में फायदा (Dhaniya Uses in Thyroid Treatment in Hindi)
हरी धनिया को पीसकर एक गिलास पानी में घोल कर पिएँ।

त्रिफला चूर्ण से थायरॉइड से लाभ (Triphala is Beneficial in Thyroid Disease in Hindi)
प्रतिदिन एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।

हल्दी और दूध से थायरॉइड की बीमारी का इलाज (Turmeric and Milk are Beneficial in Thyroid Problem in Hindi)
प्रतिदिन दूध में हल्दी पका कर पीना भी थायराइड के घरेलू उपचार (thyroid ka gharelu ilaj in hindi) के अंतगर्त आता है।

लौकी के उपयोग से थायरॉइड में फायदा (Gourd Helps in Thyroid Problem in Hindi)
खाली पेट लौकी का जूस पीना भी थायराइड के घरेलू उपचार (thyroid ka gharelu ilaj in hindi) के अंतगर्त आता है।

काली मिर्च के सेवन से थायरॉइड का उपचार (Black Pepper:Home Remedy in Thyroid in Hindi)
थायराइड के घरेलू उपचार (thyroid ka gharelu ilaj in hindi) में नियमित रूप से भोजन में थोड़ी मात्रा में काली मिर्च का सेवन करें।
थायरॉइड के इलाज में उपयोगी है शिग्रु पत्र, कांचनार और पुनर्नवा का काढ़ा (Shignu Patra, Kanchnar and Punarnva decoction helps in Treatment of Thyroid)
आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार कांचनार, शिग्रु पत्र और पुनर्नवा इन सभी हर्ब में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो थायरॉइड की सूजन में आराम देती है. इसलिए अगर आप थायरॉइड से परेशान हैं तो कांचनार, शिग्रु पत्र और पुनर्नवा के काढ़े का उपयोग कर सकते हैं।

थायरॉइड की समस्या में आराम पहुंचाता है अलसी का चूर्ण (Benefits of Flaxseed Powder for Thyroid in Hindi)
अलसी के चूर्ण का उपयोग थायरॉइड की समस्या में आराम पहुंचाता है क्योंकि अलसी में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा -3 पाया जाता है। ओमेगा-3 थायरॉइड के कार्य को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए थायरॉइड के रोगियों को नियमित रूप से अलसी के चूर्ण का उपयोग करना चाहिए।

और पढ़ेंः पाचनतंत्र विकार में अलसी के फायदे

थायरॉइड के इलाज में सहायक है नारियल का तेल (Benefits of Coconut Oil in Treatment of Thyroid in Hindi)
नारियल के तेल का उपयोग थायरॉइड की क्रिया शीलता को बनाये रखने में मदद करता है। इसलिए थायरॉइड के रोगियों को कुकिंग ऑयल के रूप में नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

थायरॉइड के दौरान आपका खान-पान (Your Diet in Thyroid Disease)
थायरॉइड की परेशानी के दौरान आपका खान-पान ऐसा होना चाहिएः-

थायरॉइड रोग में कम वसा वाले आहार का सेवन करें।
ज्यादा से ज्यादा फलों एवं सब्जियों को भोजन में शामिल करें।
विशेषकर हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। इनमें उचित मात्रा में आयरन होता है, जो थायरॉइड के रोगियों के लिए फायदेमंद है।
पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें। मिनरल्स और विटामिन से युक्त भोजन लेने से थायरॉइड कन्ट्रोल करने में मदद मिलती है।
आयोडीन युक्त आहार का सेवन करें।
नट्स जैसे बादाम, काजू और सूरजमुखी के बीजों का अधिक सेवन करें। इनमें कॉपर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो थायरॉइड में फायदेमंद होता है।
थायराइड के घरेलू उपचार के अंतगर्त दूध और दही का अधिक सेवन करना चाहिए।
थायराइड के घरेलू इलाज के लिए आप विटामिन-ए का अधिक सेवन करें। इसके लिए आप गाजर खा सकते हैं।
साबुत अनाज का सेवन करें। इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
मुलेठी में मौजूद तत्व थायरॉइड ग्रन्थि को संतुलित बनाते हैं। यह थायरॉइड में कैंसर को बढ़ने से भी रोकता है।
गेहूँ और ज्वार का सेवन करें।
 
थायरॉइड के दौरान जीवनशैली (Your Lifestyle for Thyroid Disease)
थायराइड के दौरान जीवनशैली में ये सब बदलाव करना चाहिएः-

तनाव मुक्त जीवन जीने की कोशिश करें।
योगासन करें।
थायरॉइड के लिए परहेज (Avoid These in Thyroid)
जंक फूड एवं प्रिजरवेटिव युक्त आहार को नहीं खाएं।
धूम्रपान, एल्कोहल आदि नशीले पदार्थों से बचें।
 

योगासन से थायरॉइड का उपचार (Yoga for Thyroid Disease)
आप थायराइड का उपचार (thyroid ka gharelu ilaj) करने के लिए योग भी कर सकते हैं, यह लाभ पहुंचाता हैः-

नियमित रूप से प्राणायाम एवं ध्यान करें।
सूर्य नमस्कार करें।
पवनमुक्तासन करें।
सर्वांगासन करें।
उष्ट्रासन करें।
हलासन करें।
मत्स्यासन करें।
भुजंगासन करें।

बुधवार, 10 मई 2023

थायराइड के कारण।



थायरॉइड के कारण (Causes of Thyroid)
थायरॉइड होने के ये कारण हो सकते हैंः-

अधिक तनावपूर्ण जीवन जीने से थायरॉइड हार्मोन (Thyroid harmone) की सक्रियता पर असर पड़ता है।
आहार में आयोडीन की मात्रा कम या ज्यादा होने से थायरॉइड ग्रंथियाँ विशेष रूप से प्रभावित होती हैं।
यह रोग अनुवांशिक भी हो सकता है। यदि परिवार के दूसरे सदस्यों को भी यह समस्या रही हो तो इसके होने के संभावना अधिक रहती है।
महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान थायरॉइड हार्मोन्स में असंतुलन देखा जाता है क्योंकि इस समय महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव आते हैं।
भोजन में सोया उत्पादों का अधिक इस्तेमाल करने के कारण।
किन रोगों से होता है थायरॉइड?
इन रोगों के कारण भी थायरॉइड की बीमारी हो सकती हैः-

1.हाशिमोटो रोग (Hashimoto’s disease)
यह रोग थायरॉइड ग्रंथि के किसी एक भाग को निक्रिय बना देता है।

2.थायरॉइड ग्रंथि में सूजन (Thyroiditis)
यह थायरॉइड ग्रंथि में सूजन आने के कारण होता है। शुरुआत में इसमें थाइरॉइड हार्मोन का अधिक उत्पादन होता है और बाद में इसमें कमी आ जाती है जिस कारण Hypothyrodism हो जाता है। कईं बार यह महिलाओं में गर्भावस्था के बाद देखा जाता है।

3.आयोडीन की कमी
आहार में Iodine की कमी के कारण Hypothyrodism हो जाता है इसलिए Iodine युक्त नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।

4.ग्रेव्स रोग (Graves–disease)
ग्रेव्स रोग व्यस्क लोगों में Hyperthyrodism होने का मुख्य कारण है। इस रोग में शरीर की रोग प्रतिक्षा प्रणाली ऐसे Antibodies का उत्पादन करने लगती है जो TSH को बढ़ाती है। यह अनुवांशिक बीमारी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है।

5.गण्डमाला रोग (Goitre)
यह बीमारी घेंघा रोग के कारण भी हो सकती है।

6.विटामिन बी12 (Vitamin B12)
विटामिन बी12 के कारण भी Hypothyrodism हो सकता है।


मंगलवार, 9 मई 2023

थायराइड के लक्षण, कारण, घरेलू उपचार और परहेज (Home Remedies for Thyroid Hypothyroidism)

1.थायरॉइड (Introduction of Thyroid)
आयुर्वेद में थायरॉइड से सम्बन्धित रोग को अवटु ग्रंथि विकार कहा गया हैं। यह अनुचित आहार-विहार एवं तनाव पूर्ण जीवन जीने की वजह से होता है। इसमें वात, पित्त व कफ का असंतुलन और मुख्य रूप से वात एवं कफ विकार के कारण होता है।थायराइड जड़ से खत्म करने के लिये आयुर्वेदिक तरीकों को आजमा सकते हैं। आयुर्वेदीय उपचार द्वारा वात और कफ दोषों को सन्तुलित कर थायरॉइड का इलाज किया जा सकता है।
वास्तव में एलोपैथिक चिकित्सा में थॉयराइड विकार के लिये स्टीरॉइड्स का सेवन कराया जाता है जो कि हानिकारक होता है। इसलिए थायराइड जड़ से खत्म करने के उपायों में आयुर्वेदिक चिकित्सा प्राकृतिक चिकित्सा होने के कारण सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसी कई चीजें हैं जिनका रोजाना अपने घरों में खान-पान के रूप में उपयोग करते हैं और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन्हीं चीजों का प्रयोग थायरॉइड रोग में बेहद फायदेमंद होता है। कैसे? आइए जानते हैं।
2.थायरॉइड क्या है? (What is Thyroid?)
थायरॉइड ग्रन्थि में आई गड़बड़ी के कारण थायरॉइड से संबंधित रोग जैसे Hyperthyroidism या Hypothyroidism होते है। Thyroid gland को अवटु ग्रन्थि भी कहा जाता है। अवटु या Thyroid ग्रन्थियाँ मानव शरीर में पाई जाने वाली सबसे बड़ी अतस्रावी ग्रंथियों में से एक है।
यह द्विपिंडक रचना हमारे गले में स्वरयंत्र के नीचे Cricoid Cartilage के लगभग समान स्तर पर स्थित होती है। शरीर की चयापचय क्रिया में थायरॉइड ग्रंथि का विशेष योगदान होता है।

यह Thyroid ग्रन्थि Tri–iodothyronin (T3) और Thyrocalcitonin नामक हार्मोन स्रावित करती है। ये हार्मोन शरीर के चयापचय दर और अन्य विकास तंत्रों को प्रभावित करते हैं। Thyroid harmone हमारे शरीर की सभी प्रक्रियाओं की गति को नियंत्रित करता है।
3.सामान्य थायरॉइड हार्मोन के कार्य (Works of Thyroid)
Thyroxine हार्मोन वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के चयापचय को नियंत्रित रखता है।
यह रक्त में चीनी, कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol) तथा फोस्फोलिपिड की मात्रा को कम करता है।
यह हड्डियों, पेशियों, लैंगिक तथा मानसिक वृद्धि को नियंत्रित करता है।
हृदयगति एवं रक्तचाप को नियंत्रित रखता है।
महिलाओं में दुग्धस्राव को बढ़ाता है।
4.थायरॉइड के प्रकार (Types of Thyroid)
थायरॉइड ग्रंथि विकार के दो प्रकार हैं-
1.थायरॉइड ग्रंथि की अतिसक्रियता (Hyperthyrodism)
2.अल्पसक्रियता (Hypothyrodism)
थायरॉइड ग्रंथि की अतिसक्रियता (Hyperthyrodism)
यह थायरॉइड ग्रंथि की अतिसक्रियता के कारण होने वाला रोग है। इसकी अतिसक्रियता के कारण T4  और T3 harmone  का आवश्यकता से अधिक उत्पादन होने लगता है। जब इन हार्मोन्स का उत्पादन अधिक मात्रा में होने लगता है तो शरीर ऊर्जा का उपयोग अधिक मात्रा में करने लगता है। इसे ही Hyperthyroidism  कहते हैं। पुरुषों की तुलना महिलाओं में यह समस्या अधिक देखी जाती है। इसकी पहचान इन परेशानियों से की जा सकती है। थायराइड जड़ से खत्म करने के उपाय को सही तरीके से काम करने के लिए उसके लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए।
थायरॉइड हार्मोन (Thyroid harmone) की अधिकता के कारण शरीर में चयापचय यानी 1.Metabolis  बढ़ जाता है और हर काम तेजी से होने लगता है।
2.घबराहट
3.चिड़चिड़ापन
4.अधिक पसीना आना।
5.हाथों का काँपना।
6.बालों का पतला होना एवं झड़ना।
7.अनिद्रा (नींद ना आने की परेशानी)
8.मांसपेशियों में कमजोरी एवं दर्द रहना।
9.दिल की धड़कन का बढ़ना।
10.बहुत भूख लगने के बाद भी वजन घटता है।
11.महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता देखी जाती है।
12.ओस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) हो जाता है जिसकी वजह से हड्डी में कैल्शियम (Calcium) तेजी से खत्म होता है।
अल्पसक्रियता (Hypothyrodism)
अवटु ग्रंथि की अल्प सक्रियता के कारण Hypothyroidism हो जाता है। इसकी पहचान इन परेशानियों से की जा सकती हैः-

1.धड़कन की धीमी गति।
2.हमेशा थकान बने रहना।
3.अवसाद (Depression)
4.सर्दी के प्रति अधिक संवेदनशील होना।
5.Metabolism धीमा पड़ने के कारण वजन बढ़ना।
6.नाखूनों का पतला होना एवं टूटना।
7.पसीने में कमी।
8.त्वचा में सूखापन आना और खुजली होना।
9.जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों में अकड़न होना।
10.बालों का अधिक झड़ना।
11.कब्ज
12.आँखों में सूजन।
13.बार-बार भूलना।
14.कन्फ्यूज रहना, सोचने-समझने में असमर्थ होना।
मासिक धर्म में अनियमितता होना। 28 दिन की साइकिल का 40 दिन या इससे अधिक दिन का होना।
15.चेहरे और आँखों में सूजन।
16.खून में कोल्स्ट्रॉल (Cholestrol) का स्तर बढ़ जाना।
महिलाओं में इसके कारण बांझपन आ सकता है।

Featured post

केला खाने के फायदे।

केला खाने के फायदे :-  केला, जिसे अंग्रेजी में "Banana" कहा जाता है, एक प्रमुख फल है जिसे लोग पूरी दुनिया में आसानी से खरीदते और ख...

Popular Post