बुधवार, 31 मई 2023

तुलसी-धरती की संजीवनी बूटी।




तुलसी का परिचय
 :तुलसी के पौधे से प्राय सभी भारतीय परिचित हैं। तुलसी को भारतीय संस्कृति में पवित्र एवं पूज्य माना जाता है। यह भारतवर्ष में पाया जाने वाला एक अनोखा और अद्भुत पौधा है, जिसमें लगभग सभी रोगों को दूर करने की विलक्षण शक्ति होती है । यह पर्यावरण को शुद्ध करने वाला तथा औषधीय गुणों से परिपूर्ण और धार्मिक आस्था का प्रतीक है । इसलिए इस वनस्पति का भारतीय धर्म संस्कृति में पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान है तुलसी घरेलू चिकित्सा की एक महत्वपूर्ण अमृत बूटी है।
तुलसी का रासायनिक संगठन : तुलसी में एक प्रकार का पीला उड़नशील तेल पाया जाता है । जिसकी मात्रा एवं संगठन स्थान व समय के अनुसार बदलते रहते हैं । 0.1 से 0.4% तक तेल पाया जाना सामान्य बात है। इस तेल में लगभग 71% यूजिनॉल ,20% यूजिनॉल मिथाइल ईथर तथा 3% कार्बारोल होता है ।तुलसी में अनेकों जैव सक्रिय रसायन पाए जाते हैं। जिनमें टैनिन , अल्केलाइड ग्लाइकोसाइड  प्रमुख हैं। तुलसी के बीजों में हरे पीले रंग का तेल पाया जाता है।
तुलसी के गुण धर्म : तुलसी उष्ण वीर्य, लघु, रूक्ष, कटु तिक्त, रुचिकर रस वाली, हल्का  कड़वी, सुगंधित, लघु दीपक ,गर्म और त्रिदोष नाशक होती है। तुलसीदल एक उत्कृष्ट रसायन है। इसके बीज स्निग्ध तथा शीतल होते हैं, यह क्रमी नाशक, कफ , वातशामक, दीपन और पाचन अनुलोमक , स्ववेदकारक ,  ज्वरहारी ,रक्तशोधक ,हृदय उत्तेजक तथा दुर्गंध नाशक है।

तुलसी के प्रकार : तुलसी प्रमुख रूप से दो प्रकार की पाई जाती है 
1. रामा तुलसी: यह सामान्य पर्यटन से होती है, इसका रंग बिल्कुल हरा होता है। और तुलसी का यह प्रकार सभी जगह पर पाया जाता है और सामान्य रूप से ऐसी तुलसी का प्रयोग किया जाता है।


2. श्यामा तुलसी: यह तुलसी विशेष क्षेत्रों में ही पाई जाती है इसका रंग कालापन लिए हुए जामुनी कलर का होता है। श्याम वर्ण होने के कारण ही ऐसे श्यामा तुलसी के नाम से जाना जाता है यह तुलसी विशेष गुणधर्म रखती है और प्रमुख रूप से तांत्रिक कार्यों में तथा औषधि के रूप में वी प्रयोग की जाती है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

केला खाने के फायदे।

केला खाने के फायदे :-  केला, जिसे अंग्रेजी में "Banana" कहा जाता है, एक प्रमुख फल है जिसे लोग पूरी दुनिया में आसानी से खरीदते और ख...

Popular Post