शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023

दिल की बीमारियों के घरेलू उपाय।Home remedies for heart diseases.

 


दिल की बीमारी :-भारत में हार्ट अटैक या दिल की बिमारियों से हर साल लाखों लोगो की मौत होती है। यह बीमारी तनाव, दूषित खानपान, शूगर, ब्लड प्रैशर या मोटापे की वजह से ज्यादा होती है। इसलिए बीमारी में डाक्टर से तुरंत परामर्श लेना जरूरी हो जाता है। वैसे इस बीमारी से समय रहते थोड़ा ध्यान रख कर भी निश्चित ही बचा जा सकता है। 

दिल की बीमारियों से बचने के उपाय:-

1.खाने में सरसों तेल का नियमित इस्तेमाल स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है इसमें आवश्यक फैटी एसिड अनुपात से दिल की बीमारी के जोखिम को 70 प्रतिशत कम किया जा सकता है। 

2.कच्चा लहसुन रोज सुबह खाली पेट छील कर खाने से खून का संचार ठीक रहता है और दिल को मजबूत बनाता है,इससे कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। 

3.सेब का जूस और आंवले का मुरब्बा खाने से दिल बेहतर ढंग से काम करता है। 

4.शहद दिल को मजबूत बनाता है। इसलिए एक चम्मच शहद प्रतिदिन अवश्य ही लें। 

5.रोज 50 ग्राम कच्चा ग्वारपाठा खाली पेट खाने से भी कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। 

6.लौकी उबालकर उसमें धनिया, जीरा व हल्दी का चूर्ण तथा हरा धनिया डालकर कुछ देर पकाकर इस सप्ताह में कम से कम 2-3 बार खाइए। इससे दिल को शक्ति मिलती है। 

7.अनार के रस में में मिश्री मिलाकर हर रोज सुबह-शाम पीने से दिल मजबूत होता है। 

8.बादाम खाने से दिल सेहतमंद रहता है क्योंकि इसमें विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। 

9.अर्जुन छाल और प्याज को बराबर पीस कर समान मात्रा में तैयार कर प्रतिदिन आधा चम्मच दूध के साथ लेने से हृदय रोगों में बहुत ही लाभ मिलता है। 

10.खाने में अलसी के तेल का प्रयोग करें । अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है जिससे भी दिल मजबूत होता है । 

11.छोटी इलायची और पीपरामूल का चूर्ण घी के साथ खाने से भी दिल मजबूत रहता है। 

12.दिल को मजबूत बनाने के लिए गुड को देसी घी में मिलाकर नित्य खाने से भी बहुत फायदा होता है। 13.गाजर के रस को शहद में मिलाकर पीने से भी दिल मजबूत होता है। 

14.अलसी के पत्ते और सूखे धनिए का काढ़ा बनाकर पीने से भी ह्रदय की कमजोरी मिटती है। 

English Translation :-

Heart disease :- Millions of people die every year due to heart attack or heart diseases in India. This disease is more due to stress, contaminated food, sugar, blood pressure or obesity. That's why it becomes necessary to consult a doctor immediately in case of illness. By the way, this disease can definitely be avoided by taking a little care in time.


Ways to avoid heart diseases: -


 1. Regular use of mustard oil in food can improve health. The essential fatty acid ratio in it can reduce the risk of heart disease by 70 percent.


 2. Peeling raw garlic and eating it every morning on an empty stomach keeps blood circulation good and makes the heart strong, it also lowers cholesterol.


 3. Heart works better by eating apple juice and gooseberry jam.


 4. Honey makes the heart strong. That's why take one spoon of honey daily.


 5.Cholesterol also reduces by eating 50 grams of raw cowpea daily on an empty stomach.


 6. Boil gourd, add coriander, cumin and turmeric powder and green coriander to it and cook for some time and eat it at least 2-3 times in a week. This gives strength to the heart.


 7.Mixing sugar candy in pomegranate juice and drinking it every morning and evening strengthens the heart.

8. Eating almonds keeps the heart healthy because it is rich in vitamins and fiber.


 9. Grind equal quantity of Arjuna bark and onion and prepare it in equal quantity and take it with half a teaspoon of milk every day, it is very beneficial in heart diseases.


 10. Use linseed oil in food. Flaxseeds are rich in omega-3 fatty acids, which also strengthen the heart.


 11. Eating powder of small cardamom and peppermint with ghee also keeps the heart strong.


 12. To make the heart strong, eating jaggery mixed with desi ghee daily is also very beneficial. Drinking 13. carrot juice mixed with honey also strengthens the heart.


 14. Making a decoction of linseed leaves and dry coriander and drinking it also ends the weakness of the heart.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

केला खाने के फायदे।

केला खाने के फायदे :-  केला, जिसे अंग्रेजी में "Banana" कहा जाता है, एक प्रमुख फल है जिसे लोग पूरी दुनिया में आसानी से खरीदते और ख...

Popular Post