ईश्वर की बनायी गयी इस दुनिया को देखने का माध्यम केवल हमारी ऑंखें ही है और इनको उम्र के पड़ाव के साथ देखभाल की भी नितांत आवयकता होती है क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ हमारी आँखों के चारो तरफ क मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती है और हमारी आँखें कमजोर हो जाती है। आंखों की रौशनी हमारे आहार और जीवनशैली पर भी निर्भर करती है।
हम यहाँ पर आपको आँखों की देखभाल और उसकी रौशनी बढ़ाने के कुछ आसान से उपाय बता रहे है ।
1. सुबह उठकर मुहँ में पानी भरकर आँखें खोलकर साफ पानी के छीटें आँखों में मारने चाहिए इससे आँखों की रौशनी बढ़ती है ।
2.प्रातः खाली पेट आधा चम्मच ताजा मक्खन, आधा चम्मच पसी हुई मिश्री और 5 पिसी काली मिर्च मलाकर चाट लें, इसके बाद कच्चे नारीयल की गिरी के 2-3 टुकड़े खूब चबा-चबाकर खाये और ऊपर से थोड़ी सौंफ चबाकर खा लें फिर दो घंटे तक कुछ भी न खाये। यह क्रिया 2-3 माह तक जरूर करिये ।
3.बालों पर रंग, हेयर डाई और केमीकल शैम्पू लगाने से परहेज करें ।
4. रात को 1 चम्मच त्रिफला मिट्टी के बर्तन में भिगाकर सुबह छाने हुए पानी से आँखें धोयें। इससे आँखों की रोशनी बढ़ती है और कोई बीमारी भी नहीं होती है।
5.प्रातःकाल सूर्योदय से पहले नियमित रूप से हरी घास पर 15-20 मिनट तक नंगे पैर टहलना चाहए। घास पर ओस की नमी रहती है नंगे पैर इस पर टहलने से आँख को तनाव से राहत मिलती है।और रौशनी भी बढ़ती है ।
6.पैरों के तलवे की सरसों के तेल से नियमित मालिश करनी चाहिए । नहाने से 10 मिनट पूर्व पैरों के अंगूठों को सरसों के तेल से तर करने से आँखों की रौशनी लम्बे समय तक कायम रहती है ।
7. पालक, पत्ता गोभी, हरी सब्जियाँ और पीले फल खाएं। विटामिन ए, सी और ई से भरपूर कई पीले फल हमारी आंखों के लिए फायदेमंद हैं। इसके अतिरिक्त पपीता, संतरा, नींबू आदि के सेवन से दिन की रोशनी में हमारे देखने की क्षमता बढ़ती हैं।
8.आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए प्रतिदिन 1-2 गाजर खूब चबा-चबाकर खाएँ ।गाजर का रस निकालकर भोजन के घंटे भर बाद पिएँ।
9.नियमित रूप से अंगूर खाएं, अंगूर के सेवन से रात में देखने की क्षमता बढ़ती है।
10.2 अखरोट और 3 हरड की गुठली को जलाकर उनकी भस्म के साथ 4 काली मिर्च को पीसकर उसका अंजन करने से आँखों की रौशनी बढती हे।
11.10 ग्राम छोटी हरी इलाइची , 20 ग्राम सौंफ के मिश्रण को महीन पीस लें। एक चम्मच चूर्ण को दूध के साथ नियमित रूप से पीने से आंखों की ज्योति अवश्य ही बढ़ती है।
12.अनार के 5 से 6 पत्ते को पीस कर दिन में 2 बार लेप करने से दुखती आँख में लाभ होता हे और रौशनी भी बढ़ती है ।
13.300 ग्राम सौंफ को अच्छे से साफ करके कांच के बर्तन में रख ले अब बदाम और गाजर के रस से सौंफ को तीन बार भगोएँ जब सुख जाए तो इसे रोज रात दूध के साथ लें इससे भी आँखों की रोशनी बढ़ती है । 14.सूखें आँवले को रात में पानी में अच्छी तरह धोकर भिगो दें फिर दिन में 3 बार इसे रुई से आँखों में डालें और आँवले का ज्यादा ज्यादा किसी ना किसी रूप में अपने खाने / पीने में अवश्य ही प्रयोग करें। 3 माह के अंदर ही चश्मा उतर जायेगा ।
15. प्रतिदिन भोजन के साथ 50 से 100 ग्राम मात्रा में पत्तागोभी के पत्तों का सलाद बारीक कतर कर, इन पर पिसा हुआ सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर खूब चबा-चबाकर खाएँ।
16.आंखों की स्वस्थ्यता के लिए अच्छी नींद जरूरी है, नहीं तो आंखों के नीचे काला घेरा पड़ जाता है और रोशनी भी कम होती है।
17.जब आँख भारी होने लगे नींद का समय हो जाए तब जागना उचित नहीं। सूर्योदय के बाद सोये रहने, दिन में सोने और रात में देर तक जागने से आँख पर बुरा प्रभाव पड़ता है और धीरे-धीरे आँखे रुखी और बेजान होने लगती है
18.लगातार, बिस्तर पर लेट कर और यात्रा के दौरान पढ़ना नहीं चाहिए। पढ़ाई के समय आंखों को पर्याप्त विश्राम दें। अतिरिक्त सूर्य की और भी टकटकी लगाकर नहीं देखना चाहिए।
19. आंखों की रोशनी तेज करने के लिए अपनी डाइट में प्याज और लहसुन को जरूर शामिल करें। इनमें सल्फर होता है जो आंखों के लिए ग्लूटाथाइन नामक एंटीऑक्सीडेंट तैयार करता है, जिससे नेत्रों की ज्योति बढ़ती है ।
20.सोया व इसके उत्पाद में फैट्स बहुत कम व प्रोटीन बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इसमें जरूरी फैटी एसिड, विटामिन ई व कई जरूरी तत्व होते हैं जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
21.बालों पर रंग, हेयर डाई और केमीकल वाले शैम्पू नहीं लगाना चाहिए इसका भी बुरा असर हमारी आँखों पर पड़ता है ।
22.लगातार टीवी देखने से आंखों की ज्योति घटती है क्योंकि टीवी से निकलने वाली घातक किरणे हमारी आँखों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुँचती है। कभी भी बहुत पास या बहुत दूर और लेटकर भी टीवी नहीं देखना चाहिए ।
English Translation:-
Our eyes are the only means of seeing this world created by God and they also need to be taken care of with age, because with increasing age the muscles around our eyes begin to loosen and our eyes become weak. She goes. Eyesight also depends on our diet and lifestyle.
Here we are telling you some easy ways to take care of your eyes and increase their brightness.
1. After waking up in the morning, after filling the mouth with water, opening the eyes, splashing clean water should be done in the eyes, it increases the eyesight.
2. Mix half a teaspoon of fresh butter, half a teaspoon of ground sugar candy and 5 ground black pepper and lick it on an empty stomach in the morning, after that chew 2-3 pieces of raw coconut and eat it after chewing a little fennel on top. Don't eat anything for an hour. Do this activity for 2-3 months.
3. Avoid applying color, hair dye and chemical shampoo on hair.
4. Soak one spoon Triphala in an earthen vessel at night and wash your eyes with filtered water in the morning. This increases the eyesight and does not cause any disease.
5. One should regularly walk barefoot on green grass for 15-20 minutes before sunrise. The moisture of dew remains on the grass. Walking on it with bare feet gives relief from eye strain. And the light also increases.
6. The soles of the feet should be massaged regularly with mustard oil. Moistening the toes with mustard oil for 10 minutes before taking a bath keeps the eyesight intact for a long time.
7. Eat spinach, cabbage, green vegetables and yellow fruits. Many yellow fruits rich in vitamins A, C and E are beneficial for our eyes. Apart from this, the consumption of papaya, orange, lemon etc. increases our ability to see in the light of day.
8. To increase eyesight, eat 1-2 carrots every day after chewing them thoroughly. Take out carrot juice and drink it after an hour of meal.
9. Eat grapes regularly, consumption of grapes increases the ability to see at night.
10.By burning 2 walnuts and 3 myrobalan kernels, grinding 4 black pepper with their ashes and applying it, the eyesight increases.
11.Grind a mixture of 10 grams small green cardamom, 20 grams fennel into a fine paste. Drinking one spoon of powder with milk regularly definitely increases the eyesight.
12. Grinding 5 to 6 leaves of pomegranate and applying it twice a day provides relief in sore eyes and also increases vision.
13.Clean 300 grams of fennel properly and keep it in a glass utensil. Now soak fennel three times with almond and carrot juice. When it dries, take it with milk every night, this also increases eyesight.
14. Wash and soak dried Indian gooseberry thoroughly in water at night, then put it in the eyes with cotton 3 times a day and use more of Indian gooseberry in some form or the other in your food/drink. The spectacles will come off within 3 months.
15. Consume 50 to 100 grams of finely chopped salad of cabbage leaves with food every day, adding ground rock salt and black pepper to it and chewing it a lot.
16. Good sleep is necessary for the health of the eyes, otherwise there is a dark circle under the eyes and the light is also less.
17. It is not appropriate to wake up when it is time for sleep. Sleeping after sunrise, sleeping during the day and waking up late at night have a bad effect on the eyes and gradually the eyes become dry and lifeless.
18. Continuous reading should not be done while lying on the bed and while traveling. Give enough rest to the eyes while studying. One should not gaze at the Sun in addition.
19. To increase the eyesight, definitely include onion and garlic in your diet. These contain sulphur, which produces an antioxidant called glutathione for the eyes, which increases eyesight.
20. Soya and its products are very low in fat and very good in protein. It contains essential fatty acids, vitamin E and many essential elements which are very beneficial for the eyes.
21. Hair color, hair dye and chemical shampoo should not be applied, it also has a bad effect on our eyes.
22. Eyesight decreases by watching TV continuously because the harmful rays emanating from TV cause a lot of damage to our eyes. Never watch TV too close or too far and even while lying down.



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें