गुरुवार, 6 अप्रैल 2023

गंजेपन या गिरते बालों के लिए घरेलू उपाय। Home remedies for baldness or hair fall.

 

गंजेपन की समस्या:-आज दुनिया के करोड़ों लोग चाहे पुरूष हों या स्‍त्री बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। बालों की देखभाल सही तरह से न की जाये तो बाल गिरने शुरू हो जाते हैं। हालांकि सामान्‍यत: लोगों के बाल झड़ते हैं लेकिन सामान्‍य से ज्‍यादा बाल झड़ रहे हैं तो समझिए कि समस्या गम्भीर हैं। बाल झड़ने के पीछे तनाव, इन्फेक्शन, हार्मोन्स का असंतुलन, पोषक पदार्थों की कमी, दवाओं के साइड इफेक्ट्स, लापरवाही बरतना या बालों की सही देखभाल न करना घटिया साबुन और शैंपू का प्रयोग आदि कई कारण हो सकते है। यहाँ पर हम पेश कर रहे हैं कुछ नुस्खे जो हमेँ गिरते बालों की समस्या से बचाएंगे । 

 गंजेपन की समस्या से बचने के उपाय:-


1.बालों का गिरना रोकने और बालों की वृद्धि के लिए सप्ताह में एक बार अपने बालों की रोज़मेरी ऑयल से मसाज कीजिए, इससे बाल मजबूत होते हैं। *बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने के लिए बालों को भरपूर पोषण दीजिए। मेंहदी में भरपूर पोषण होता है जो बालों के लिए फायदेमंद है, इसलिए बालों में मेहंदी लगानी चाहिए।मेंहदी को अंडे के साथ मिलाकर लगाने से भी बहुत फायदा होता है। 2.बालों के झड़ने का मुख्य कारण शारीरिक गतिविधियों की कमी भी है। नियमित रूप से कसरत या व्‍यायाम नहीं करने से हमारे अन्दर का रक्तसंचार कमज़ोर पड़ जाता है जिसकी वजह से उन छिद्रों को, जहाँ से बाल उगते हैं, ज़रुरत के हिसाब से पोषक तत्त्व नहीं मिल पाते इससे बालों की जड़ें कमज़ोर हो जाती हैं और बाल गिरने लगते हैं। बालों को गिरने से रोकने के लिए रोजाना कम से कम पन्द्रह मिनिट की कसरत अनिवार्य है। 

3.नीम का पेस्ट सिर में कुछ देर लगाए रखें। फिर बाल धो लें। बाल झड़ना बंद हो जाएगा। 

4.हमारे शरीर की बनावट में पानी की मात्रा कुछ ज्यादा, लगभग दो तिहाई होती है। आपकी त्वचा, बाल, रक्त, शुक्राणु, इन सबको स्वस्थ रहने के लिए और अपना कार्य सक्षमता से करने के लिए पानी की ज़रुरत पड़ती है।रोजाना 10 से 12 गिलास पानी पीने से हमारे रक्तसंचार में सुधार होता है हमारे अन्दर किसी भी रोग को रोकने की शक्ति पैदा होती है। हमारे बालों की जड़ें भी मज़बूत हो जाती हैं। पानी से हमारा वज़न भी कम हो जाता है। पानी हमारे बालों में भी एक नयी चमक पैदा करता है, और उन्हें स्वस्थ और मज़बूत रखता है। तो अगर आप अपने बालों को गिरने से रोकना चाहते हैं तो आप पानी पीने कोइ भी कंजूसी ना करें वरन जी भर के पानी पीजिये। 

5.दही एक बहुत ही अचूक घरेलू नुस्‍खा है। दही से बालों को पोषण मिलता है। बालों को धोने से कम से कम 1/2 पहले बालों में दही लगाइये और जब यह पूरी तरह सूख जाएं तो उसे पानी से धो लीजिए। 

6.बालों को धोने से एक घंटा पहले बालों में अंडे लगाने से भी बाल मजबूत होते हैं। 

7.दही में नींबू का रस मिलाकर भी प्रयोग किया जा सकता है। नींबू के रस को दही में मिलाकर पेस्‍ट बना लीजिए। नहाने से पहले इस पेस्‍ट को बालों में लगाइए, 30 मिनट बाद बालों को धुल लीजिए। बालों का गिरना कम हो जाएगा। 

8.बेसन मिला दूध या दही के घोल से बालों को धोएं। इससे भी बालों में चमक आती है और झड़ना भी बन्द होता है । 

9.शहद के प्रयोग से भी बालों का झडऩा रोका जा सकता है। सप्ताह में एक बार एक चम्मच शहद और एक चम्मच नीबूं को मिलाकर नहाने से 1/2 घंटा पहले अपने बालों में लगाने से बालों का गिरना बहुत कम हो जाता है। 

10.दालचीनी और शहद को मिलाकर भी बालों में लगाइए। इससे भी बालों का झड़ना बंद होता है। 

11.बालों को विडामिन डी की भी आवश्‍यकता होती है । विटामिन डी बालों को बढ़ने में काफी मददगार साबित होता है । जब आप अपने शरीर पर कम से कम 15 मिनिट के लिए भी सूर्य की किरणें पड़ने देते हैं, तो आपको उस दिन के लिए ज़रूरी मात्रा में विटामिन डी की खुराक मिल जाती है। लेकिन ध्यान रहे, बहुत ज्यादा गर्मी या तपती धूप आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसलिए आप सूर्य की किरणों का फायदा सुबह या शाम को ही उठाइए। 

12.दस मिनट तक कच्चे पपीता का पेस्ट सिर में लगाएं। इससे बाल भी नहीं झड़ेंगे और डेंड्रफ भी नहीं होगी। 

13.कई लोग बालों की झडने का शिकार गलत खाने की वजह से भी होते हैं।जंक फ़ूड , डब्बाबंद आहार, तैलीय खाना आदि में पौष्टिक तत्वों की कमी होती है इससे हमारे शरीर को सही मात्रा में आयरन, कैल्सियम , जिंक , विटामिन सी और प्रोटीन वगैरह नहीं मिल पाते। यह सब बालों के बढ़ने के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं इसीलिए जंक फूड को छोड़कर हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे, दूध, अंडे खाइए जिससे कि हमारे जीवन में पौष्टिक आहारों की कमी ना रहे । 

14.गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर उनका पेस्ट बनाकर नहाने से पहले उसे लगाने से भी बालों का गिरना कम होता है। 

15बालों में सप्ताह में एक बार तिल का तेल जरूर लगाएं। इस तेल के लगातार उपयोग से बाल गिरना बंद हो जाते हैं। 

16.आधा कप दही में एक ग्राम काली मिर्च और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं, शीघ्र ही बहुत फायदा होगा। 

17.धूम्रपान और शराब हमारे पूरे शरीर के लिये हानिकारक है यह हमारे शरीर में ऐसे विषैले तत्व पैदा करते है जो की हमारे बालों के लिए बहुत हीं हानिकारक होते हैं। इसलिए यदि आप अपने शरीर और अपने बालों से प्यार करते है तो इनके सेवन से पूरी तरह से परहेज करें।

English Translation:-

Problem of Baldness:- Today crores of people of the world whether men or women are troubled by the problem of hair loss. If the hair is not taken care of properly then the hair starts falling. Although people usually have hair fall, but hair is falling more than usual, then understand that the problem is serious. There can be many reasons behind hair loss such as stress, infection, imbalance of hormones, lack of nutrients, side effects of medicines, negligence or not taking proper care of hair, use of substandard soaps and shampoos etc. Here we are presenting some tips which will save us from the problem of hair fall.


Ways to avoid the problem of baldness: -

 1. Massage your hair with Rosemary oil once a week to stop hair fall and promote hair growth, it strengthens hair. *Give hair plenty of nutrition to strengthen hair and prevent breakage. Henna contains rich nutrition which is beneficial for hair, so henna should be applied to hair. Applying henna mixed with egg is also very beneficial.

 2. Lack of physical activity is also the main reason for hair fall. Due to lack of regular exercise or exercise, our internal blood circulation becomes weak, due to which those pores from where the hair grows do not get the required nutrients, due to which the hair roots become weak and hair falls. It seems At least fifteen minutes of exercise daily is mandatory to prevent hair fall.

 3. Keep neem paste on the head for some time. Then wash the hair. Hair fall will stop.

 4. The amount of water in our body structure is slightly more, about two-thirds. Your skin, hair, blood, sperm, all of these need water to stay healthy and perform their functions efficiently. Drinking 10 to 12 glasses of water daily improves our blood circulation and prevents any disease in us. The power is born. The roots of our hair also become strong. Water also reduces our weight. Water also adds a new shine to our hair, and keeps them healthy and strong. So if you want to stop your hair from falling, then do not skimp on drinking water, rather drink water to the fullest.

 5. Curd is a very accurate home remedy. Hair gets nourishment from curd. Before washing the hair, apply curd in the hair at least 1/2 and when it is completely dry then wash it with water.

6. Applying egg to the hair one hour before washing the hair also strengthens the hair.

 7. Mixing lemon juice in curd can also be used. Make a paste by mixing lemon juice with curd. Apply this paste on your hair before taking a bath, wash your hair after 30 minutes. Hair fall will reduce.

 8. Wash hair with gram flour mixed with milk or curd. This also gives shine to hair and hair fall also stops.

 9. Hair loss can also be stopped by using honey. Mixing one teaspoon of honey and one teaspoon of lemon once a week and applying it on your hair 1/2 hour before bath reduces hair fall.

 10. Mix cinnamon and honey and apply it on the hair. This also stops hair fall. 11. Hair also needs Vitamin D. Vitamin D proves to be very helpful in growing hair. When you allow sunlight to fall on your body even for at least 15 minutes, you get the required amount of Vitamin D dose for that day. But keep in mind, too much heat or scorching sun can prove to be harmful for you. That's why you take advantage of the sun's rays in the morning or evening only. 

 12. Apply raw papaya paste on the head for ten minutes. This will not cause hair fall and dandruff too.

13. Many people suffer from hair loss also due to wrong eating. Junk food, canned food, oily food etc. lack nutritious elements, due to which our body does not get the right amount of iron, calcium, zinc, vitamin C and Proteins etc. are not available. All these are very important for hair growth, so instead of junk food, eat green vegetables, fruits, dry fruits, milk, eggs, so that there is no shortage of nutritious food in our life. 14. Mixing one spoon of honey and one spoon of cinnamon powder in hot olive oil and applying it before taking bath also reduces hair fall.

 15 Must apply sesame oil once a week in the hair. Continuous use of this oil stops hair fall.

 16. Mix one gram of black pepper and a little lemon juice in half a cup of curd and apply it on the hair, soon it will be very beneficial.

 17. Smoking and alcohol are harmful for our whole body, it produces such toxic elements in our body which are very harmful for our hair. So if you love your body and your hair, then completely avoid using them.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

केला खाने के फायदे।

केला खाने के फायदे :-  केला, जिसे अंग्रेजी में "Banana" कहा जाता है, एक प्रमुख फल है जिसे लोग पूरी दुनिया में आसानी से खरीदते और ख...

Popular Post