बुधवार, 5 अप्रैल 2023

खाँसी से बचने के घरेलू उपाय।Home remedies to avoid cough.

 

खांसी की समस्या :-सर्दी, खांसी, सिरदर्द, जुकाम जैसी कुछ बीमारियां होती हैं जो किसी को भी किसी भी समय हो सकती है। खांसी की समस्या होने पर आप सुकून से कोई काम नहीं कर सकते हैं। खांसी बदलता मौसम, ठंडा-गर्म खाना पीना या फिर धूल या किसी अन्य चीज से एलर्जी के कारण सकती है । खांसी होने पर तकलीफ भी ज्यादा होती है। आइए हम आपको खांसी से बचने के कुछ आसान से उपायों के बारे में बताते हैं। 

खांसी से बचने के उपाय :-

1.सौंठ को पीस कर पानी में खूब देर तक उबालें। जब एक चौथाई रह जाए तो इसका सेवन गुनगुना होने पर दिन में तीन चार बार करें। तुरंत फायदा होगा। 2.गुनगुने पानी से गरारे करने से गले को भी आराम मिलता है और खांसी भी कम होती है। 

3.तुलसी पत्ते, 5 काली मिर्च, 5 नग काला मनुक्का, 6 ग्राम गेहूँ के आटे का चोकर , 6 ग्राम मुलहठी, 3 ग्राम बनफशा के फूल लेकर 200 ग्राम पानी में उबालें। 1 /2 रहने पर ठंडा कर छान लें। फिर गर्म करके बताशे डालकर रात सोते समय गरम-गरम पी जाएँ और चादर ओढ़कर सो जाएँ तथा हवा से बचें। कैसी भी खुश्क खाँसी हो, ठीक हो जाएगी। 

4.काली मिर्च, हरड़े का चूर्ण, तथा पिप्पली का काढ़ा बना कर दिन में दो बार लेने से खाँसी जल्दी दूर होती है। 

5.1 चम्मच शहद में पिसी हुई कालीमिर्च मिलाकर पीने से भी खांसी जल्दी ही दूर हो जाती है| 

6.1 चम्मच अदरक का रस में एक चोथाई शहद एवं चुटकी भर हल्दी मिलाकर लेने से खांसी जल्दी ही दूर हो जाती है। 

7.मूली का रस और दूध को बराबर मिलाकर 1 -1 चम्मच दिन में छह बार लेने से भी शीघ्र लाभ मिलता है । 

8.हींग, काली मिर्च और नागरमोथा को पीसकर गुड़ के साथ मिलाकर गोलियाँ बना लें। प्रतिदिन भोजन के बाद दो गोलियों का सेवन करने से खाँसी और कफ में लाभ मिलता है । 

9.1 चम्मच अजवाइन एवं हल्दी मिलाकर गरम कर ले,फिर उसे ठंडा होने के बाद शहद मिलाकर पीने से खांसी जल्दी ही दूर हो जाती है।

10.खांसी होने पर सेंधा नमक की डली को आग पर अच्छे से गरम कर लीजिए। जब नमक की डली गर्म होकर लाल हो जाए तो तुरंत आधा कप पानी में डालकर निकाल लीजिए। उसके बाद इस नमकीन पानी को पी लीजिए। ऐसा पानी 2-3 दिन सोते वक्त पीने पर खांसी समाप्त हो जाती है। 

11.शहद, किशमिश और मुनक्के को मिलाकर लेने से खांसी जल्दी ही ठीक हो जाती है। 

12.हींग, त्रिफला, मुलेठी और मिश्री को नींबू के रस में मिलाकर चाटने से भी खांसी में फायदा मिलता है। 13.भुने हुए चने को कालीमिर्च के साथ खाने से खांसी बहुत जल्दी गायब हो जाती है। 

14.त्रिफला में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर पीने से हर तरह की खांसी में फायदा होता है। 

15.तुलसी, कालीमिर्च और अदरक की चाय पीने से भी खांसी शीघ्र ही समाप्त होती है। 

16.पानी में नमक, हल्द‍ी, लौंग और तुलसी पत्ते उबालें। इस पानी को छानकर रात को सोते समय गुनगुना पिएँ। इसके लगातार सेवन से 7 दिनों के अंदर खाँसी पूरी तरह से समाप्त हो जाती है । 

17.खांसी होने पर खांसी को रोकने के लिए मूंगफली,चटपटी व खट्टी चीजें, ठंडा पानी, दही, अचार, खट्टे फल, केला, कोल्ड ड्रिंक, इमली, तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए । 18.सूखी खांसी में काली मिर्च को पीसकर घी में भूनकर लेना भी बहुत उत्तम रहता है। 

19.पान का पत्ता और थोड़ी-सी अजवायन , चुटकी भर काला नमक व शहद मिलाकर लेना भी खांसी में लाभ देता है। 

20.बताशे में काली मिर्च डालकर चबाने से भी खांसी में बहुत शीघ्र कमी आती है। 

English Translation


There are some diseases like cold, cough, headache, cold which can happen to anyone at any time. You cannot do any work comfortably when there is a problem of cough. Cough can be due to changing weather, drinking cold-hot food or allergy to dust or any other thing. The pain is also more when there is cough. Let us tell you about some easy ways to avoid cough.

1.Grind dry ginger and boil it in water for a long time. When one fourth remains, then consume it three to four times a day when it is lukewarm. There will be immediate benefit. 

 2. Gargling with lukewarm water also provides relief to the throat and also reduces cough.

 3. Boil basil leaves, 5 black pepper, 5 pieces black manuka, 6 grams wheat flour bran, 6 grams licorice, 3 grams violet flowers in 200 grams water. When 1/2 remains, cool it and filter it. Then heat it and add Batashe and drink it hot while sleeping at night and sleep by covering the sheet and avoid the wind. No matter how dry the cough is, it will be cured.

 4. By making a decoction of black pepper, myrrh powder, and long pepper, taking it twice a day cures cough quickly.

 Mixing ground black pepper in 

5.1 spoons of honey and drinking it also cures cough quickly.

6.Mixing 1/4 teaspoon honey and a pinch of turmeric in 1 spoons of ginger juice cures cough quickly.

 7. Mixing equal quantity of radish juice and milk and taking 1-1 teaspoonful six times a day also gives quick benefits.

 8. Grind asafetida, black pepper and nagarmotha and mix it with jaggery to make tablets. Consuming two tablets daily after meals provides relief in cough and phlegm.

 9.Mix 1 spoons of celery and turmeric and heat it, then after it cools down, drinking honey mixed with it cures cough soon.

 10. In case of cough, heat the nugget of rock salt well on the fire. When the salt nugget gets heated and turns red, immediately put it in half a cup of water and take it out. After that drink this salty water. Cough ends by drinking such water at bedtime for 2-3 days.

 11. Mixing honey, raisins and raisins cures cough quickly.

 12.Mixing asafoetida, triphala, liquorice and sugar candy in lemon juice and licking it also provides relief in cough. 13. Cough disappears very quickly by eating roasted gram with black pepper.

 14. Mixing equal quantity of honey in Triphala and drinking it is beneficial in all types of cough.

 15. Drinking tea of ​​basil, black pepper and ginger also ends cough quickly.

16. Boil salt, turmeric, cloves and basil leaves in water. Filter this water and drink lukewarm while sleeping at night. Cough is completely cured within 7 days by its continuous use.

 17. Avoid eating peanuts, spicy and sour things, cold water, curd, pickles, sour fruits, bananas, cold drinks, tamarind, fried things to stop cough. 

 18. Grinding black pepper and roasting it in ghee is also very good for dry cough.

 19. Mixing betel leaf and a little carom seeds, a pinch of black salt and honey also gives benefits in cough.

 20. Chewing after adding black pepper to the batashe also reduces cough very quickly.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

केला खाने के फायदे।

केला खाने के फायदे :-  केला, जिसे अंग्रेजी में "Banana" कहा जाता है, एक प्रमुख फल है जिसे लोग पूरी दुनिया में आसानी से खरीदते और ख...

Popular Post