बुधवार, 5 अप्रैल 2023

सर्दी जुकाम से बचने के घरेलू उपाय।Home remedies to avoid cold and flu.

 

जब हमारा शरीर मौसम के अनुसार एडजस्ट नहीं करता है तो हम मौसमी रोगों के शिकार हो जाते है।मौसम के बदलाव के दौरान व्यक्ति का शरीर वातावरण में हो रहे बदवाल को नहीं झेल पाता है और सर्द-गर्म के असर से सर्दी-जुकाम से ग्रसित हो जाता है|सर्दी की शुरुआत नाक से होती है पर धीरे-धीरे इसका असर पूरे शरीर पर होने लगता है। जुकाम की कोई चिकित्सा नहीं है। इस स्वतः कम होने वाली बीमारी में घरेलू चिकित्सा ज्यादा उपयोगी होती है। यहाँ पर हम इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं...

1.जब कभी आपके गले में खराश हो और आपकी नाक सर्दियों में बंद हो जाए, तो एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर नमक डालकर गरारे करें। इसे आपका गला साफ होगा और यह वायरस को दुबारा आपके शरीर में प्रवेश करने से रोकता है। 

2.शहद के साथ अदरक का सेवन सुबह शाम करने से भी सर्दी जुकाम में जल्दी आराम मिलता है। 

3.किसी सटीम वेपराईज़र से ली गई भाप बंद नाक और बलगम से राहत दिलाएगी। अगर, आपके पास सटीम इंहेलर नहीं है, तो आप केतली में गर्म पानी डालकर भी भाप ले सकते हैं। 

4.हल्‍दी को यदि गर्म दूध के साथ किया जाए, तो यह कफ हटाती है और जुकाम में भी बहुत राहत पहुंचाती है। 

5.एक कप अदरक, तुलसी,पुदीने और कालीमिर्च वाली गर्म चाय, सर्दी से राहत पाने का असरदार घरेलू नुस्खा है। 

6.किशमिश को पीस कर पानी के साथ पेस्ट बना लें। इसमें चीनी डाल कर उबालें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। रोज रात में सोने से पहले इसको लेने से सर्दी जुकाम में राहत मिलती है। 

7.जुकाम के इलाज में हल्दी काफी फायदेमंद है। बहती नाक को रोकने के लिए हल्दी को जलाकर इसका धुआं लें, इससे नाक से पानी बहना तेज हो जाएगा व तत्काल आराम मिलेगा। 

8.इमली और काली मिर्च से बनाया जाने वाला दक्षिण भारतीय सूप "रसम" को गर्म-गर्म पिएँ, क्योंकि ये आपके शरीर में मौजूद अनावश्यक विषैल पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे जुकाम में बेहद लाभ मिलता है। 

9.यदि नाक बंद है तो दालचीनी, कालीमिर्च, इलायची और जीरे को बराबर मात्रा में लेकर एक सूती कपड़े में बांध लें और इन्हें बार बार सूंघें जिससे छींक आएगी और बंद नाक भी खुल जाएगी । 

10.लहसून की कलियों को उबालकर बनाया जाने वाला लहसून के सूप के सेवन से सर्दी जुकाम में शीघ्र ही लाभ मिलता है। 

11.सर्दी जुकाम में तुलसी बहुत कारगर है । आप चाहें तो तुलसी के पत्तों को चबाकर खाएं या फिर पानी में उबाल कर काढ़ा बना कर पीएं दोनों ही तरीके से फ़ायदा होता है। 

12.10 ग्राम गेहूं की भूसी, पांच लौंग और थोड़ा नमक लेकर उसे पानी में मिलाकर उबाल कर काढ़ा बनाएं। दिन में 2 बार एक कप काढ़ा पीने से लाभ मिलता है । 13.विटामिन सी सर्दी के उपचार में काफी लाभदायक है। एक गिलास गर्म पानी में नींबू के रस के साथ एक चमच शहद मिलाकर पिएँ। इस में भरपूर मात्रा में मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढते हैं। 

14.सर्दियों की तासीर गर्म होने के कारण इसे सर्दियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खजूर को दूध के साथ उबाल कर पीजिए इससे ठंड में काफी राहत मिलती है। 

15. बार-बार हाथ धोना जुकाम से बचने का सर्वोत्तम उपाय है । इससे संक्रमित वस्तुओं को छूने से हाथ में आये वायरस समाप्त हो जाते हैं । 

16.आपके परिवार में यदि किसी को जुकाम होतो एक दूसरे के बर्तन का उपयोग न करें, यदि संभव हो सके तो डिस्पोसेबल बर्तनों का ही उपयोग करें ।

English Translation:-


When our body does not adjust according to the weather, then we become a victim of seasonal diseases. During the change of weather, the body of a person is not able to withstand the change in the environment and due to the effect of cold and heat, he suffers from cold and cold. It happens. Cold starts from the nose but slowly it starts affecting the whole body. There is no cure for cold. Home remedies are more useful in this self-reducing disease. Here we are telling some home remedies to avoid it.

1. Whenever you have a sore throat and your nose is blocked in winter, gargle with a pinch of salt in a glass of warm water. It will clear your throat and it prevents the virus from entering your body again.

 2. Consuming ginger with honey in the morning and evening also gives quick relief in cold and flu.

 3. Steam inhaled from a steam vaporizer will provide relief from blocked nose and mucus. If you don't have a steam inhaler, you can also inhale steam from a kettle of hot water.

 4. If turmeric is taken with hot milk, it removes phlegm and also gives great relief in cold.

 5. A cup of hot tea with ginger, basil, mint and black pepper is an effective home remedy to get relief from cold.

 6. Grind the raisins and make a paste with water. Add sugar to it, boil it and leave it to cool. Taking this every night before sleeping gives relief in cold and flu.

 7. Turmeric is very beneficial in the treatment of cold. To stop runny nose, burn turmeric and inhale its smoke, it will speed up the flow of water from the nose and provide instant relief.

 8. Drink rasam, a South Indian soup made of tamarind and black pepper, hot as it helps to flush out unnecessary toxins from your body. This gives immense benefit in cold.

 9. If the nose is blocked, take cinnamon, black pepper, cardamom and cumin in equal quantity and tie them in a cotton cloth and smell them again and again, which will cause sneezing and the blocked nose will also open.

10. Consuming garlic soup prepared by boiling garlic cloves provides quick relief in cold and flu.

 Tulsi is very effective in 11. cold and flu. If you want, eat basil leaves by chewing them or boil them in water and make a decoction and drink it, both ways are beneficial.

 Make a decoction by mixing 12.10 grams wheat bran, five cloves and some salt in water and boil it. Drinking one cup decoction twice a day is beneficial. 13. Vitamin C is very beneficial in the treatment of cold. Drink a glass of warm water mixed with lemon juice and one teaspoon of honey. Vitamin C present in abundance in this increases the immunity in our body.

 14. Due to the warming effect of winter, it is considered very beneficial for winter. Boil dates with milk and drink it, it gives a lot of relief in cold.

 15. Washing hands frequently is the best way to avoid cold. By touching the infected objects, the virus that comes in the hands gets eliminated.

 16. If someone in your family has a cold, do not use each other's utensils, if possible, use disposable utensils only.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

केला खाने के फायदे।

केला खाने के फायदे :-  केला, जिसे अंग्रेजी में "Banana" कहा जाता है, एक प्रमुख फल है जिसे लोग पूरी दुनिया में आसानी से खरीदते और ख...

Popular Post